मंत्री संजय शर्मा और सरस डेयरी चेयरमैन ने जिला परिषद वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया उद्घाटन
खैरथल-तिजारा। राजस्थान वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने आज खैरथल-तिजारा जिले में जिला परिषद चुनाव के विभिन्न वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी सतीश रामहेत यादव, वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत यादव तथा वार्ड नंबर 25 से प्रत्याशी राकेश कुमार के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों के हितों की अनदेखी की है और कभी भी गरीब एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए गंभीरता से कार्य नहीं किया। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती आई है। भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास को प्राथमिकता नहीं दी, बल्कि सत्ता और कुर्सी हासिल करना ही उसका मुख्य उद्देश्य रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
सांगवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अराजकता का माहौल पैदा कर देश के विकास में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पावन त्योहार पर भी गरीबों और आमजन के हितों को प्रभावित करने वाली राजनीति की जा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों को समझें और लोकतांत्रिक तरीके से अपने मत के माध्यम से जवाब दें।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करने और पार्टी की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान अलवर उत्तर भाजपा जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी, किशनगढ़ बास पूर्व विधायक रामहेत यादव, मुंडावर पूर्व विधायक मंजीत चौधरी, अलवर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष संजय सिंह नरूका,खैरथल नगर परिषद अध्यक्ष विक्रम चौधरी किशनगढ़ वास नगर पालिका अध्यक्ष विश्वास यादव कोट कासिम नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सैनी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


