More
    Homeराजस्थानजयपुरअनोखा चोर! मंदिर में चोरी के दो दिन बाद लौटा दिए गहने,...

    अनोखा चोर! मंदिर में चोरी के दो दिन बाद लौटा दिए गहने, प्रायश्चित में चढ़ाए 201 रुपये

    मांडल। कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर से चुराए गए करीब दो लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चोर दो दिन बाद वापस लौटा गया। आरोपी मंदिर परिसर में चोरी किए गए गहनों की पोटली फेंकने के साथ ही 201 रुपये का लिफाफा भी छोड़ गया। वारदात के बाद से मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त था।

    परिसर में फेंकी गहनों की पोटली

    आरोपी मोटरसाइकिल पर आया और उसने मंदिर के पीछे वाली गली में अपना वाहन खराब होने का बहाना बनाया। उस समय मंदिर का मुख्य द्वार बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। आरोपी ने गहनों से भरी पोटली को मंदिर परिसर के भीतर उछालकर फेंक दिया और वहां से चला गया। शाम करीब पांच बजे जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो उन्हें परिसर में पोटली पड़ी मिली। पोटली खोलने पर उसमें मंगलवार को चोरी गया भगवान का चांदी का मुकुट, बांसुरी, हाथों के आठ कड़े और पैरों के दो कड़े पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके साथ ही पोटली में 201 रुपये का एक लिफाफा भी मिला।

    प्रणाम और परिक्रमा के बाद की थी चोरी

    इससे पूर्व, मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे टोपी तथा काली टी-शर्ट पहने आरोपी पीठ पर बैग टांगकर मंदिर में दाखिल हुआ था। उसने गर्भगृह में प्रवेश करने से पहले भगवान सांवरिया सेठ को प्रणाम किया और मंदिर की परिक्रमा लगाई। इसके बाद उसने मूर्तियों से चांदी के आभूषण उतारे और मौके से फरार हो गया। मांडल थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी चिंता व्याप्त थी। आभूषण चुराने और फिर उन्हें लौटाने की दोनों घटनाएं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। इसके बावजूद पुलिस आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here