More
    Homeराज्यबिहारनालंदा का औंगारी धाम: जहां पश्चिम में खुलता है भगवान भास्कर का...

    नालंदा का औंगारी धाम: जहां पश्चिम में खुलता है भगवान भास्कर का दरबार

    नालंदा। बिहार के नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड में स्थित औंगारी धाम देश के अनूठे सूर्य मंदिरों में से एक है, जहां भगवान भास्कर का दरबार पश्चिम दिशा की ओर खुलता है। यह विशिष्टता इस देशभर के सूर्य उपासना स्थलों में विशेष स्थान दिलाती है। करीब 300 ईसा पूर्व से जुड़ा प्राचीन धाम देश के 12 प्रमुख अर्कों (सूर्य उपासना स्थलों) में शामिल है और अपनी गहरी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है।
    मंदिर के पुजारी अशोक पंडित के अनुसार, इस धाम का निर्माण करीब 300 ईसा पूर्व में हुआ था। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र साम्ब ने कुष्ठ रोग से मुक्ति पाने के लिए नारद मुनि के निर्देश पर सूर्य उपासना की थी। मान्यता है कि साम्ब द्वारा स्थापित 12 प्रमुख सूर्य मंदिरों में औंगारी धाम भी एक है। एक किंवदंती यह भी है कि पहले मंदिर का द्वार पूरब में था, लेकिन एक बार चुनौती दिए जाने पर यह पश्चिममुखी हो गया।
    कार्तिक और चैती छठ के दौरान औंगारी धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। नहाय-खाय से ही श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ जुटती है कि मंदिर परिसर से लेकर आसपास के खेतों तक तंबू सज जाते हैं। चार दिनों तक पूरा गांव मेले के माहौल में डूबा रहता है। भगवान सूर्य की मुख्य प्रतिमा के अलावा, मंदिर परिसर में विष्णु, ब्रह्मा, गणेश, शिव, पार्वती, दुर्गा और सरस्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। मंदिर के समीप स्थित तालाब का भी विशेष महत्व है, जिसके पानी को चर्म रोग सहित कई बीमारियों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। सामान्य दिनों में भी रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करते हैं।
    यह धाम केवल धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी आधार है। सामान्य दिनों में लगभग 120 परिवारों की आजीविका इस पर निर्भर करती है, जबकि छठ के दौरान गांव और आसपास के करीब 1500 परिवारों को दुकानदारी व अन्य कारोबार से रोजगार मिलता है। औंगारी धाम अपनी प्राचीनता, अनूठी वास्तुकला और जन-आस्था के लिए देशभर में जाना जाता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here