More
    Homeखेलहर्षल पटेल अब गुजरात टाइंटस की ओर से खेलते दिखेंगे

    हर्षल पटेल अब गुजरात टाइंटस की ओर से खेलते दिखेंगे

    मुम्बई । युवा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब सनराइजर्स हैदराबाद की जगह पर गुजरात टाइटंस से खेलते दिखेंगे। हर्षल को 4 करोड़ पर ये करार हुआ। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुए इस समझौते के तहत गुजरात टाइटंस की ओर से कोई भी खिलाड़ी हैदराबाद को नहीं  दिया जाएगा।
    आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन, जो 17 नवंबर को निर्धारित है, से ठीक पहले इस अहम ट्रेड को अंतिम रूप दिया गया है। ऐसे में गुजरात टाइटंस अपनी नीलामी राशि से 4 करोड़ का भुगतान करेगी और इसके बदले में सनराइजर्स हैदराबाद को केवल नकद राशि प्राप्त मिलेगी। इस सौदे को दोनों टीमों की आगामी रणनीतियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
    शुरुआती दौर की बातचीत में खिलाड़ी के बदले खिलाड़ी देने पर भी विचार किया गया था। वहीं गुजरात टाइटंस में शामिल इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम बैंटन का नाम हर्षल के बदले में हैदराबाद को दिये जाने के लिए सामने आया पर लेकिन हैदराबाद ने इंकार कर दिया।
    हर्षल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में भारी 8 करोड़ खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था पर टाइटंस के साथ हुई नई डील में उनकी कीमत घटकर आधी, यानी 4 करोड़ रह गई है। यह दिखाता है कि हैदराबाद ने दो साल पहले चुकाई गई रकम के मुकाबले 50 फीसदी कम कीमत पर उन्हें ट्रेड करने का फैसला किया है, जो संभवतः उनके हाल के  प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है।
    गौतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल का पहला सत्र, यानी आईपीएल 2025, काफी प्रभावशाली रहा था। उन्होंने 13 मुकाबलों में 16 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे, हालांकि इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.80 रही थी। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कई बार टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया और अपनी उपयोगिता साबित की थी। लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन खराब रहा और वह 5 मुकाबले ही खेल पाये।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here