More
    Homeबिजनेसहुंडई कर रही कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी

    हुंडई कर रही कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी

    नई दिल्ली । आने वाले समय में हुंडई भारतीय बाजार में कई रोमांचक नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से कई मॉडल 2027 में बाजार में दस्तक दे सकते हैं। कंपनी की योजना में इलेक्ट्रिक कारों से लेकर पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और सीएनजी मॉडल तक की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। इनमें सबसे पहले हुंडई बेयॉन सीएनजी अगले साल लॉन्च हो सकती है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट मिलेगी, जिसका टैंक गाड़ी के नीचे लगाया जाएगा ताकि बूट स्पेस पर कम असर पड़े। इसे सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, जिसका कोडनेम एचई1आई है, पर भी काम कर रही है। इसमें बॉक्सी डिजाइन, बड़ी विंडो, इलेक्ट्रिक सनरूफ और एक प्रीमियम केबिन मिल सकता है। फीचर्स की बात करें तो, इसमें प्लियोस कनेक्ट सिस्टम, लेदरेट और वेंटिलेटेड सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एडीएएस  जैसे उन्नत फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसमें 42केडब्ल्यूएच, 49केडब्ल्यूएच या 51.4केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया जा सकता है। नई जनरेशन हुंडई क्रेटा को पूरी तरह नए डिजाइन में पेश किया जाएगा। यह के3 प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी और इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलेंगे।
     पहली बार इस एसयूवी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर आधारित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी दिया जा सकता है। इसे 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई जनरेशन हुंडई i20 को भी 2027 में भारत लाया जा सकता है। इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगा, जिसमें डुअल-पॉड पिक्सल एलईडी हेडलैंप और पूरी चौड़ाई में एलईडी लाइट बार जैसे फीचर्स होंगे। केबिन में दो 10.25-इंच स्क्रीन वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, और इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल तथा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं। अंत में, नई जनरेशन हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को भी अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here