More
    Homeराजस्थानअलवरबी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि कल 3 जुलाई

    बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि कल 3 जुलाई

    बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि कल 3 जुलाई, खैरथल कॉलेज में अब तक 532 आवेदन

    मनीष मिश्रा, खैरथल. राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सत्र 2025-26 में बी ए प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को पिछले दिनों 25 जून से बढ़ाकर 03 जुलाई कर दिया गया था। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि आयुक्तालय द्वारा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दिनांक 04 जून से ऑनलाइन प्रक्रिया आरम्भ हुई थी। 2 जुलाई सायंकाल तक 200 सीटों के लिए महाविद्यालय को अभी तक 532 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने जानकारी दी कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्त सूचनाएँ महाविद्यालय के टेलीग्राम चैनल तथा महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here