More
    Homeआबादी क्षेत्र में खुला कुआं बना हादसों का खतरा, नगर पालिका की...

    आबादी क्षेत्र में खुला कुआं बना हादसों का खतरा, नगर पालिका की अनदेखी से लोगों में आक्रोश

    वार्ड 18 में कमरुद्दीन के मकान के पास बिना मुंडेर का कुआं, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुरक्षा की व्यवस्था

    लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में कमरुद्दीन के मकान के पास आबादी क्षेत्र में स्थित बिना मुंडेर और बिना ढक्कन का खुला कुआं हादसों को न्योता दे रहा है। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कुएं के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से बच्चों और राहगीरों के लिए जान का खतरा बना हुआ है।

    स्थानीय निवासियों के अनुसार इस समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कुएं के चारों ओर बाउंड्री वॉल या सुरक्षा जाली नहीं लगवाई गई है। संभावित हादसे को देखते हुए जागरूक नागरिकों ने अपने स्तर पर कुएं के आसपास बड़े-बड़े पत्थर और कंटीली झाड़ियां रखकर अस्थायी सुरक्षा का प्रयास किया है, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

    क्षेत्रवासियों का कहना है कि आबादी के बीच स्थित इस खुले कुएं में अंधेरे के दौरान राहगीरों या खेलते समय बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

    गौरतलब है कि मिशन सच की ओर से भी इस खुले कुएं की समस्या को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कुएं को ढकने और चारों ओर सुरक्षा दीवार या जाली लगवाने की मांग की है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here