तिजारा के असलीमपुर गांव में 4 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन की तैयारियां जोरों पर। विधायक बालकनाथ ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सौंपी जिम्मेदारियां। अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत लगेगा शिविर।
तिजारा। प्रदेश में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत तिजारा क्षेत्र के गांव असलीमपुर गांव में 4 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविर का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आयेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए विधायक बालकनाथ ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी एवं उचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। बैठक में कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की ।
इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,पुर्व विधायक रामहेत यादव , प्रधान जयप्रकाश यादव, रामेश्वर सैनी, जस्सू महाराज,देशपाल यादव , बनेसिंह , अजयपाल यादव, कृष्ण कुमार यादव , कपिल गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुभाष सैनी,पुरुषोत्तम सैनी, अनिल बंसल, सतपाल प्रजापत, सलोना यादव, ग्राम सरपंच रतिराम यादव, रामनिवास, विक्रम सिंह यादव पृथ्वी सिंह यादव, सतपाल
सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


