More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमड़ई मेले में बच्चों ने खाया चाइनीज फूड, देखते ही देखते बिगड़ी...

    मड़ई मेले में बच्चों ने खाया चाइनीज फूड, देखते ही देखते बिगड़ी तबीयत

    बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फूड पॉइजनिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें करीब 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. सभी पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चों को उल्टी और दस्त की परेशानी होने पर पहले किरनापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया. चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश बच्चों की सेहत में सुधार हो रहा है.

    चाइनीज व्यंजन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

    मिली जानकारी के मुताबिक, बालाघाट के किरनापुर इलाके के हिर्री गांव में मड़ई मेला लगा था, जहां काफी भीड़ जुटी थी. मेले में लगे एक चाइनीज फूड स्टॉल से बच्चों ने चाउमिन और मंचूरियन खाया था. कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट में मरोड़, उल्टी और दस्त की दिक्कत शुरू हो गई. पहले कुछ बच्चों को किरनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन देखते ही देखते बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच गई. इसके बाद एंबुलेंस, निजी गाड़ियों और अन्य वाहनों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि ज्यादातर बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, जबकि एक-दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है.

    स्वास्थ्य विभाग की क्या प्रतिक्रिया है?

    यह घटना शनिवार (21 नवंबर 2026) की बताई जा रही है. किरनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर कीर्ति मालाकार ने बताया कि बच्चों की तबीयत मढ़ई मेले में चाइनीज खाना खाने के कारण खराब हुई. पेट दर्द, उल्टी और दस्त के लक्षणों के बाद उन्हें केंद्र में भर्ती किया गया था और बाद में बालाघाट रेफर कर दिया गया.एक साथ इतने बच्चों के बीमार पड़ने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है. फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और लोगों के बीच यही चर्चा है कि इस लापरवाही की जवाबदेही किसकी तय होगी.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here