More
    Homeराज्यबिहारसीवान में पुलिस टीम पर हमला, 15 नामजद समेत 30 लोगों के...

    सीवान में पुलिस टीम पर हमला, 15 नामजद समेत 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

    सीवान। सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद शांत कराने और दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने 15 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जतौर गांव में वीरेंद्र राम के घर के सामने भलुई गांव निवासी जितेंद्र कुमार राम के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे।

    – 15 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
    घटना के बाद एसआई प्रवीण कुमार के आवेदन पर पुलिस ने जतौर गांव के 15 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपितों में रणजीत राम, वकील राम, वीरेंद्र राम, शंकर कुमार, उपेंद्र कुमार, शिव कुमार राम, अनिल कुमार राम, विश्वनाथ राम, गोरख राम, जितेंद्र राम, प्रिंस राम, विश्वनाथ राम की पत्नी, कमलावती देवी, सनीता देवी और पूनम देवी शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र राम और शंकर राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    – मारपीट के दूसरे मामले में भी प्राथमिकी दर्ज
    वहीं, इसी घटना से जुड़े मारपीट के दूसरे मामले में भलुई गांव निवासी जितेंद्र राम ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने जतौर गांव के मंजेश कुमार, रंजन कुमार, पवन, मुकेश, राजा कुमार, अनिल राम और करण कुमार समेत 20 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here