More
    Homeमनोरंजनरिश्ते पर्सनल होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं : अविनाश मिश्रा

    रिश्ते पर्सनल होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं : अविनाश मिश्रा

    मुंबई । अभिनेता अविनाश मिश्रा ने अभिनेत्री ईशा सिंह के साथ ब्रेकअप की अफवाहों और धोखा देने के आरोपों के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपनी निजता का सम्मान करने की अपील की है। अभिनेता अविनाश मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने सभी से न सिर्फ प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की, बल्कि उनके निजी मामले में दखल न देने के लिए भी कहा। हालांकि, अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट में ब्रेकअप और धोखे की खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही ईशा सिंह का सीधे तौर पर नाम लिया है।
    अविनाश मिश्रा ने अपने साझा किए गए नोट में लिखा, दोस्तों, चलो इसे यहीं खत्म करते हैं और आगे बढ़ते हैं। पिछले कुछ हफ्ते काफी लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं। सभी से गुजारिश है कि सबकी प्राइवेसी का सम्मान करें। रिश्ते पर्सनल होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं। हर चीज व्यूज और इंगेजमेंट के लिए नहीं होती। चलो लोगों को शांति से जीने देते हैं। अविनाश मिश्रा का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही हैं और इन पर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।
    यह जानकारी सामने आई कि ईशा सिंह की मां रेखा सिंह के एक वायरल पोस्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गईं, जिसके बाद यह भी देखा गया कि ईशा ने भी अविनाश को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, अविनाश अभी भी उनको फॉलो कर रहे हैं। वहीं, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि अविनाश ने ईशा को धोखा दिया है, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गईं। हालांकि दोनों की ओर से अभी तक ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे इन अफवाहों पर विराम लग सके। अभिनेता अविनाश मिश्रा और अभिनेत्री ईशा सिंह एक लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस-18 में साथ नजर आए थे। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते दिखे, जिसके बाद बाहर भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। हालिया समय तक दोनों को खतरों के खिलाड़ी 15 की सक्सेस पार्टी और पति पत्नी और पंगा 2 जैसे सार्वजनिक आयोजनों में साथ देखा गया था, जिसने उनके रिश्ते की अटकलों को और हवा दी थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here