More
    Homeमनोरंजनकपिल शर्मा का मजेदार पोस्ट: पत्नी गिन्नी को कहा सफर मुश्किल बनाने...

    कपिल शर्मा का मजेदार पोस्ट: पत्नी गिन्नी को कहा सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया, फिर सुधारा

    मुंबई। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इनमें पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ उनकी सेल्फी और बच्चों के साथ मनमोहक तस्वीरें भी शामिल हैं। इन तस्वीरों के साथ कपिल ने अपने खास मजाकिया अंदाज में पत्नी गिन्नी का शुक्रिया अदा किया और लिखा कि उन्होंने उनका सफर और भी मुश्किल बना दिया है। हालांकि, तुरंत ही उन्होंने अपनी बात सुधारते हुए इसे और भी खूबसूरत बनाने वाला सफर बताया, जिससे उनके रिश्ते की मधुरता और हास्य स्पष्ट झलक रहा था। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की। पहली तस्वीर में वह और गिन्नी किसी खूबसूरत जगह पर बाहर खड़े होकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। कपिल ने काले रंग का स्वेटर और स्टाइलिश सनग्लासेस पहने हुए हैं, वहीं गिन्नी भी काले रंग की आउटफिट और सनग्लासेस में दिखाई दे रही हैं, जो उनकी जोड़ी को परफेक्ट लुक दे रहा था। एक दूसरी तस्वीर में कपिल और गिन्नी अपने दोनों बच्चों अनायरा और त्रिशान के साथ एक पुरानी इमारत के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार बेहद खुश दिख रहा है।
    इन तस्वीरों के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा, साथ अच्छा हो तो सफर और भी खूबसूरत हो जाता है। मेरी जिंदगी के सफर को और मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया… सॉरी, और भी खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया, माय लव गिन्नी। यह पोस्ट उनके और गिन्नी के बीच के प्यार, दोस्ती और मजाकिया स्वभाव को दर्शाता है, जिसमें वह अपनी पत्नी को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पहलू मानते हैं, भले ही कभी-कभी वह कुछ चुनौतियों भी लाती हों। कपिल और गिन्नी, दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। उस समय वे थिएटर से भी जुड़े हुए थे, जिसने उनके बीच एक गहरा रिश्ता बनाया। कपिल ने साल 2017 में पहली बार गिन्नी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्होंने गिन्नी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, मैं यह नहीं कहूंगा कि वह मेरा बेहतर आधा हिस्सा हैं, बल्कि वह मुझे पूरा करती हैं। गिन्नी, तुमसे प्यार करता हूं। इसके बाद 12 दिसंबर 2018 को कपिल और गिन्नी ने पंजाब के जालंधर में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। शादी के करीब एक साल बाद दिसंबर 2019 में कपिल और गिन्नी बेटी अनायरा के माता-पिता बने। साल 2021 में उनके घर बेटे त्रिशान का जन्म हुआ, जिससे उनका परिवार पूरा हो गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here