More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़तीन मंदिरों को बनाया निशाना, ताले काटकर नकदी उड़ाने वाला युवक पकड़ा...

    तीन मंदिरों को बनाया निशाना, ताले काटकर नकदी उड़ाने वाला युवक पकड़ा गया

    कांकेर। जिले के चारामा क्षेत्र में लगातार तीन मंदिरों की दान पेटियों को निशाना बनाकर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में दिलीप शर्मा (27) निवासी ग्राम लखनपुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 5,130 रुपये की राशि और लोहे का कटर बरामद किया गया है।

    तीन मंदिरों की दान पेटियों के ताले तोड़कर चुराई गई थी नकदी

    पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 20 और 21 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई। चोरों ने ग्राम कानापोड़ स्थित त्रिपुरारी महादेव मंदिर तथा ग्राम लखनपुरी के पिपलेश्वर और बटकेश्वर मंदिर की दान पेटियों के ताले तोड़कर उनमें रखी रकम चुरा ली थी। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से 21 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। चोरी की रिपोर्ट मिलने के बाद चारामा पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की और पड़ताल के दौरान एक संदिग्ध के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई।

    पूर्व में भी दर्ज हैं कई प्रकरण, आरोपी न्यायालय में पेश

    सूचना के आधार पर पुलिस दल ने दिलीप शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीनों मंदिरों की दान पेटियों के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 5,130 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे का कटर जब्त किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिलीप शर्मा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। चारामा थाने में उसके विरुद्ध पहले से मारपीट, अभद्र भाषा के प्रयोग और धमकी देने के तीन प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस अभिलेखों में उसके खिलाफ पांच प्रतिबंधात्मक मामले भी दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किया है और मामले में अग्रिम जांच जारी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here