More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रओवरटेक करने की कोशिश बनी जानलेवा, BEST बस के नीचे आने से...

    ओवरटेक करने की कोशिश बनी जानलेवा, BEST बस के नीचे आने से युवक की मौत

    मुंबई। शहर में मंगलवार की सुबह एक स्कूटर सवार युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7.10 बजे कुर्ला पश्चिम में बुद्ध कॉलोनी के पास हुआ, जब रूट नंबर 310 की बस बांद्रा टर्मिनस से कुर्ला बस स्टेशन की ओर जा रही थी।

    ओवरटेक करने के दौरान टेम्पो से टकराया

    नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अजय गुणवंत पाटिल कथित तौर पर बस को दाईं ओर से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी दौरान वह आगे चल रहे एक टेम्पो से टकरा गया। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और बस के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। अधिकारी के मुताबिक, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here