More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया...

    इंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    भोपाल :  मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता पहुंचाकर घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में आज प्रातः करीब 05 बजे धार जिले के थाना अमझेरा क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद रोड स्थित भेरू चौकी के पास उज्जैन से मोरबी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 08 यात्री घायल हो गए।

    दुर्घटना की सूचना डायल-112 पर प्राप्त होते ही थाना अमझेरा की दो FRV तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। डायल-112 जवानों ने तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी 08 घायलों को FRV वाहनों की सहायता से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरदारपुर पहुंचाया। घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। सभी घायलों की स्थिति सुरक्षित है तथा उनका उपचार जारी है।

    इस कार्रवाई में FRV की टीम के आरक्षक रामनरेश यादव पायलट नरेंद्र सिंह पटेल तथा दूसरी FRV की टीम ने त्वरित रिस्पॉन्स देते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा के प्रयासों में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here