More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशनंबर कम करने की धमकी देकर छात्रा से की गलत मांग, शिक्षक...

    नंबर कम करने की धमकी देकर छात्रा से की गलत मांग, शिक्षक की करतूत आई सामने

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक सरकारी विद्यालय के गणित शिक्षक को छात्रा के उत्पीड़न के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक पर बारहवीं कक्षा की एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजने, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और बात न मानने पर परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देने का आरोप है।

    स्कूल परिसर से हुई आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी

    पीड़ित छात्रा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक नरेंद्र कुशवाहा को सीधे विद्यालय परिसर से हिरासत में ले लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, छात्रा लंबे समय से शिक्षक की गलत हरकतों से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। आरोप है कि शिक्षक लगातार छात्रा पर अपने साथ बाहर घूमने, खाना खाने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, साथ ही उसने मोबाइल पर कई आपत्तिजनक संदेश भी भेजे थे।

    कम अंक देने की धमकी के बाद पुलिस तक पहुंची छात्रा

    जब छात्रा ने शिक्षक की अनैतिक मांगों को नजरअंदाज किया और कोई जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने उसे डराना शुरू कर दिया। शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात स्वीकार नहीं की, तो वह उसे परीक्षाओं में कम अंक देकर उसका भविष्य खराब कर देगा। शिक्षक की इस धमकी से परेशान होकर आखिरकार छात्रा ने साहस दिखाया और पुलिस के पास पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here