More
    Homeराजस्थानअलवरडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रक्तदान, पौधरोपण और प्रतिभा सम्मान...

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रक्तदान, पौधरोपण और प्रतिभा सम्मान समारोह, 87 यूनिट रक्त संग्रहण

    तिजारा। ईशरोदा गांव में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह, और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 87 यूनिट रक्त एकत्र कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर किशोर कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी संजीव कुमार ने की। सरपंच रतिराम यादवरामकरण यादव विशिष्ट अतिथि रहे।
    रक्तदान शिविर के साथ-साथ ‘वंदे गंगा जल संरक्षण सप्ताह’ के अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने विजेताओं व रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार और जल संरक्षण प्रतीकस्वरूप पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया।

    जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा,

    “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह प्रेरणादायक है। बच्चों में जल संरक्षण की चेतना विकसित कर हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।”

    उपखंड अधिकारी संजीव कुमार ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि,

    “रक्तदान और जल संरक्षण दोनों जीवन से जुड़े विषय हैं। बच्चों की भागीदारी इस मुहिम को नई दिशा देगी।”

    हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।

    कार्यक्रम के अंत में सरपंच रतिराम यादव और आयोजक देशपाल यादव ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर डॉ. अनुराग सिंह, पशु चिकित्सक राहुल कुमार, विक्रम सिंह गुर्जर, राकेश कुमार वर्मा, ओपी यादव, यशपाल आचार्य, अरविंद यादव, कृष्ण भाटिया, सत्येंद्र यादव, अर्जुन सिंह पटवारी, जगतपाल यादव, कवल यादव, जयपाल सिंह, हरपाल यादव, प्रदीप शर्मा, नरेश भाटिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here