More
    Homeदेश पुल हादसा में नदी से 17 शव मिले

     पुल हादसा में नदी से 17 शव मिले

    अहमदाबाद।  गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोडऩे वाला पुल टूटने के बाद महिसागर नदी से 17 शव निकाले जा चुके हैं। एनडीआरएफ को गुरुवार सुबह 4 शव मिले, जबकि 13 बुधवार को ही बरामद हो चुके थे। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश जारी है। महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया था। चलते ट्रैफिक के बीच पुल टूट जाने से दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा नदी में गिर गया था। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया था। 45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here