More
    Homeमनोरंजनअंग्रेजी साहित्य से हिंदी सिनेमा तक: 'गाइड' से लेकर 'आंखों की गुस्ताखियां'...

    अंग्रेजी साहित्य से हिंदी सिनेमा तक: ‘गाइड’ से लेकर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ तक की दिलचस्प फिल्में

    मुंबई : 11 जुलाई को सिनेमाघरों में 'आंखों की गुस्ताखियां' रिलीज हुई है। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में शनाया कपूर के साथ विक्रांत मैसी हैं। उन्होंने फिल्म में नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है। यह फिल्म रस्किन बॉण्ड की शॉर्ट स्टोरी 'द आईज हैव इट' पर आधारित है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कहानी या उपन्यास पर आधारित हैं।

    थ्री इडियट्स

    साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया।  यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। इसमें बहुत हल्के अंदाज में भारत में पढ़ाई व्यवस्था पर चुटकी ली गई है। फिल्म में यह बताने की कोशिश की गई है कि आपको जो अच्छा लगता है आप उस काम में अपना करियर बनाएं।

    द नेमसेक

    फिल्म 'द नेमसेक(2006)' झुंपा लाहिड़ी के उपन्यास 'द नेमसेक' पर आधारित है। इसका निर्देशन मीरा नायर ने किया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि एक परिवार कलकत्ता से न्यूयॉर्क आने के बाद भी भारतीय परंपराओं को बनाए रखता है और कामयाबी के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में इरफान खान और तब्बू ने अच्छा काम किया है। 

    रेनकोट

    फिल्म 'रेनकोट (2004)' दो लघु कहानियों पर आधारित है। पहली ओ. हेनरी की 'द गिफ्ट ऑफ द मैगी' और मनोज बसु की 'विरोधिंशा'। फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन रितुपर्णों घोष ने किया है। फिल्म में दो अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं। ये लोग एक बरसात के दिन मिलते हैं और अपने अतीत को याद करते हैं।

    गाइड

    फिल्म 'गाइड (1965)' में देव आनंद और वहीदा रहमान थे। यह फिल्म आरके नारायण के उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित थी। इसका निर्देशन विजय आनंद ने किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि एक टूरिस्ट गाइड की मुलाकात एक नाखुश शादीशुदा औरत से होती है। वह डांस सीखना चाहती है। उसकी मदद से वह एक कामयाब डांसर बन जाती है।

    ओमकारा

    फिल्म 'ओमकारा (2006)' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'ओथेलो' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। इसमें सैफ अली खान, अजय देवगन और करीना कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म में अजय देवगन ने एक शक्तिशाली नेता का किरदार निभाया है, जिसे सैफ अली खान का किरदार अपनी चालाकी से धोखा देना चाहता है। फिल्म में, प्रेम, विश्वासघात और प्रतिशोध भी दिखाया गया है।

    हैदर

    फिल्म 'हैदर (2014)' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' पर आधारित है। इसमें शाहिद कपूर और तब्बू अहम किरदार में हैं। फिल्म में उस औरत की कहानी दिखाई गई है, जिसके पति को आर्मी पकड़ ले जाती है। कश्मीर में आतंकवाद के बहाने वहां के घरों के माहौल के बारे में दिखाया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here