भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की प्रतीक, पूर्व सभापति के कार्यकाल को फिर मिली संगठन में मान्यता
अलवर | अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर श्रीमती कमलेश सैनी को चौथी बार जिला महिला कांग्रेस कमेटी, अलवर की अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भँवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और महिला प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी की संस्तुति पर की गई है।
कमलेश सैनी इससे पहले भी तीन बार इस पद को सुशोभित कर चुकी हैं —
पहली बार : 9 नवम्बर 2016
दूसरी बार : 15 फरवरी 2021
तीसरी बार : 22 अक्टूबर 2023
और अब चौथी बार : 14 जुलाई 2025
राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक पारदर्शिता का प्रतीक
नगर परिषद अलवर की पूर्व सभापति रह चुकी कमलेश सैनी ने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किए, जिनमें सबसे चर्चित था नगर परिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना। उन्होंने राजस्थान में पहली बार साक्षात्कार की बजाय लॉटरी के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की भर्ती कर एक भ्रष्टाचार मुक्त मॉडल प्रस्तुत किया, जिसकी पूरे प्रदेश में सराहना हुई थी।
चौथी बार अध्यक्ष बनना विश्वास का प्रतीक
लगातार चौथी बार जिला अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति यह दर्शाती है कि पार्टी नेतृत्व उनके संगठनात्मक अनुभव, निष्ठा और कार्यकुशलता पर पूरा विश्वास करता है। यह निर्णय महिला कांग्रेस को अलवर जिले में और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पार्टी में उत्साह की लहर
कमलेश सैनी की पुनर्नियुक्ति से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टीजनों ने इसे अनुभव और जमीनी कार्य का सम्मान बताया है। अब देखना होगा कि वह चौथी बार अध्यक्ष के रूप में किस तरह संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त और जनसरोकार से जुड़ा बना पाती हैं।
उनकी यह नियुक्ति आने वाले समय में कांग्रेस की जिला स्तरीय महिला इकाई को राजनीतिक रूप से और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकती है।


