More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमहिला IPS बनकर करता था बात, नौवीं पास जालसाज ने तीन राज्यों...

    महिला IPS बनकर करता था बात, नौवीं पास जालसाज ने तीन राज्यों की पुलिस को दौड़ाया

    जबलपुर: नौवीं पास एक 19 साल के लड़के ने पुलिस महकमे को हिला दिया है। उसने फोन पर महिला IPS अफसरों की आवाज निकालकर लोगों को ठगा है। वह 9वीं पास है। उसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में 50 से ज्यादा अफसरों के नाम पर ठगी की। वह थाना प्रभारियों को फोन करता था और कहता था कि तुम्हारे इलाके में अवैध तरीके से पैसे का लेन-देन हो रहा है। जाकर देखो और मेरी बात करवाओ। फिर वह ग्राहक सेवा केंद्र वालों को धमकाता था और पैसे ऐंठता था।

    यूपी से पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि महाकाल मंदिर में सफाई करते समय उसने अफसरों की बातें सुनीं और ठगी का तरीका सीखा। गिरफ्तार युवक का नाम संकेत यादव है। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। संकेत यादव सिर्फ 9वीं पास है, लेकिन उसने बड़े-बड़े अफसरों को भी बेवकूफ बना दिया। वह महिला IPS अफसरों की आवाज में बात करता था।

    जाकर देखो और मेरी बात करवाओ

    संकेत यादव थाना प्रभारियों को फोन करता था। वह कहता था कि तुम्हारे इलाके के ग्राहक सेवा केंद्र में इललीगल पैसा ट्रांसफर हो रहा है। जाकर देखो और मेरी बात करवाओ। वहीं, जब थाने के अफसर उसकी बात मान लेते थे, तो वह ग्राहक सेवा केंद्र वालों को डराता था। वह कहता था कि पुलिस तुम्हें गिरफ्तार कर लेगी। अगर बचना है, तो मेरे स्टाफ के नंबर पर 10 हजार रुपए भेज दो। वह यह भी कहता था कि ध्यान रहे अगर किसी से कहा तो सीधे जेल जाओगे।

    50 से ज्यादा IPS अफसरों की आवाज में ठगी

    सिर्फ 19 साल का यह ठग अब तक 50 से ज्यादा IPS अफसरों की आवाज में ठगी कर चुका है। उसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में लोगों को बेवकूफ बनाया।

    महाकाल मंदिर में सीखा लहजा

    पूछताछ में संकेत ने बताया कि उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में काम किया था। वह मंदिर में साफ-सफाई करता था। वहां उसने अफसरों को बात करते हुए सुना। वहीं से उसने बातचीत का तरीका सीखा। फिर उसने एक ग्राहक सेवा केंद्र पर काम किया। वहां उसे पता चला कि लोग अवैध तरीके से पैसे ट्रांसफर करते हैं। इसके बाद उसने ठगी करने का प्लान बनाया।

    15 की उम्र में छोड़ दिया था घर

    आरोपी संकेत जबलपुर के पाटन स्थित थापक मोहल्ले का रहने वाला है। पिता उमाशंकर ने बताया कि वह 15 की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। अब क्या करता है मुझे पता नहीं है। उससे हमलोगों का कोई संपर्क भी नहीं है। वह हाल ही में जेल से भी छूटा था। बताया जाता है कि एमपी छोड़ने के बाद उसने यूपी का रूख किया था। इसके बाद आवाज बदलकर फोन करने लगा। आरोपी संकेत यादव ने कासगंज एसपी अंकिता शर्मा की आवाज में भी लोगों से बात की थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here