More
    Homeराजस्थानअलवरसमाजसेवा की मिसाल: तारेश जोरवाल के जन्मदिवस पर 94 यूनिट रक्त एकत्रित,

    समाजसेवा की मिसाल: तारेश जोरवाल के जन्मदिवस पर 94 यूनिट रक्त एकत्रित,

    जोरवाल के जन्मदिवस पर  19 युवाओं ने किया प्रथम बार रक्तदान

    अलवर।अर्चना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी तारेश जोरवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम जुनेजा हॉस्पिटल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 94 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें 19 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर सामाजिक सेवा की दिशा में प्रेरक पहल की।
    इस शिविर में 7 महिलाएं भी रक्तदान में आगे आईं, जिनमें पायल प्रधान ने अपने पति सुनील कौशिक के साथ जोड़े में रक्तदान कर मिसाल कायम की। आयोजक तारेश जोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र जुनेजा और ‘माय भारत’ के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया और इस सामाजिक कार्य के लिए आयोजन समिति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
    शिविर में रक्तदाताओं को डोनर कार्ड, प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जोरवाल ने कहा, “जन्मदिन पर दिखावे और खर्च की बजाय, यदि हम सामाजिक कार्यों में सहयोग दें तो न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।”
    अर्चना फाउंडेशन वर्ष 2017 से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है, और अब तक 138 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों को रक्त की सुविधा पहुंचाई जा चुकी है। इसके अलावा संस्था नियमित रूप से नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर भी आयोजित करती रहती है।
    शिविर की सफलता में अर्चना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि युवा वर्ग यदि चाहे तो समाज में सच्चे परिवर्तन का वाहक बन सकता है।

    latest articles

    explore more

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here