More
    Homeराजनीतिइमरजेंसी में इंदिरा गांधी ने की यातना देकर जनसंघ को समाप्त करने...

    इमरजेंसी में इंदिरा गांधी ने की यातना देकर जनसंघ को समाप्त करने की कोशिश — भूपेन्द्र यादव

    अलवर. केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यातनाए देकर जनसंघ को समाप्त करने की कोशिश की। केन्द्रीय मंत्री यादव रविवार को अलवर के थानागाजी क्षेत्र स्थित उदयनाथ आश्रम में वन विहार एवं पौधरोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को कुशल संगठनकर्ता, प्रबंधक एवं व्यवस्थापक बताया।

    केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इमरजेंसी के दौर में जनसंघ के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किए गए, उन्हें यातना दी गई और लालच देकर उन्हें अपने साथ विलय करने की कोशिश की गई। लेकिन यातनाओं और वेदनाओं को सहकर भी लोगों ने राष्ट्रीय राजनीतिक विचार को आगे बढ़ाने के संकल्प को नहीं छोड़ा। यही भारतीय जनता पार्टी के विचार की यात्रा है।
    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कश्मीर में भारत की एकता के लिए अपना बलिदान दिया। इसी का परिणाम है कि 70 साल बाद भाजपा केंद्र में सत्ता में आई और कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके देश को एक करने का काम किया।
    कांग्रेस का शासन झूठ की बुनियाद पर
    केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सारा शासन झूठ की बुनियाद पर किया है, लेकिन भाजपा की राजनीति लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में हुई आपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान भी कांग्रेस का रुख नकारात्मक रहा। जब​कि पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेनाओं के साथ खड़ा रहा।
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की भूपेन्द्र यादव की प्रशंसा
    कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने अलवर को एक ऐसा प्रतिनिधि दिया है जिनसे राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरा भारत व्यवस्था सीख रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने का काम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को अपने समय का कुशल प्रबंधन के लिए उनसे सीख लेनी चाहिए।
    कार्यक्रम में संभाग प्रभारी नारायण पंचारिया, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची, पूर्व सांसद डॉक्टर करण सिंह यादव, पूर्व विधायक रामहेत यादव, हेम सिंह भडाना, जयराम जाटव, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, अलवर दक्षिण जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here