More
    Homeराजनीतिनीतीश सरकार हमारी नकल कर रही, खुद का कोई विजन नहीं: विपक्ष...

    नीतीश सरकार हमारी नकल कर रही, खुद का कोई विजन नहीं: विपक्ष का हमला

    पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने प्रदेश में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही सरकार में आने पर इसे लागू करने की बात कही थी। तेजस्वी ने इसको लेकर नीतीश सरकार को घेरा।
    तेजस्वी ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हमारी सरकारी आएगी तो इसे लागू करेंगे। ऐसे में जो हम कहते हैं, उसको यह नीतीश की एनडीए सरकार कर रही है। सरकार आगे हमारी मां-बहन योजना को भी कॉपी करेगी। सरकार के पास अपना कोई रोडमैप या विजन नहीं है। डोमिसाइल की बात लगातार 20 सालों से की जा रही है। हम सभी चाहते हैं कि बिहार के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार और नौकरी मिले। कई राज्यों में डोमिसाइल है, लेकिन यहां यह अब लागू किया है। अब यह देखना होगा कि सरकार इसे कैसे इंप्लीमेंट करती है। एक बात साफ है कि जो विपक्ष कहता है, सरकार उसे कॉपी कर रही है। हम कहते हैं और वे करते हैं।
    तेजस्वी यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सीएम शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने पर कहा कि बहुत दुखद समाचार हैं, हम सभी रांची जा रहे हैं। शिबू सोरेन का योगदान हम कभी भूल नहीं सकते। गरीबों और वंचितों के लिए, खासतौर पर आदिवासी समाज के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी। वे मेरे पिता लालू यादव के भी करीबी सहयोगी रहे। राजद और झामुमो लगातार गठबंधन में रहे। उनके नहीं रहने पर देश को राजनीतिक क्षति हुई है। उनके परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। 
    तेजस्वी ने वोट अधिकार यात्रा को लेकर कहा कि शिबू सोरेन के निधन के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हम जल्द ही वोट अधिकार यात्रा निकालेंगे। दो-दो मतदाता पहचान पत्र विवाद पर उन्होंने कहा कि मेरे पास इसका जवाब है, जो आगे दिया जाएगा। बूथ वाइज कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। वहीं कई घरों में 50 लोगों का नाम है। चुनाव आयोग को इसके बारे में बताना चाहिए। कई गड़बड़ियां हुई हैं, जो हम चुनाव आयोग को भेजेंगे और कोर्ट में भी अपना पक्ष रखेंगे।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here