More
    Homeराज्यराजस्थानकूलर बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कच्चे माल...

    कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कच्चे माल सहित कंटेनर भी जला

    अलवर.भिवाड़ी\  भिवाड़ी के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में जनरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जानकारी के अनुसार कूलर बनाने वाली फैक्ट्री भुर्जी सुपरटेक इंडस्ट्रीज में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में खुली जगह पर कच्चा माल रखा हुआ था, जिसमें आग लग गई। आग से किसी भी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर रीको फायर स्टेशन की गाडिया मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन इनकों सफलता नहीं मिली।
    इसके बाद नगर परिषद फायर स्टेशन की गाड़ियों को बुलाया गया। मौके पर करीब 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। प्लास्टिक और गत्ते का समान होने की वजह से फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आग से एक कंटेनर भी पूरी तरह से जल गया। कंपनी के अंदर चारों तरफ धुआं भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मौके पर पहुंची यूआईटी थाना पुलिस द्वारा आग देखने के लिए जमा हुई भीड़ को इधर-उधर किया जा रहा है। वहीं रीको फायर स्टेशन की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार फेरे लगा रही है।रीको फायर स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार कंपनी के अंदर भारी मात्रा में प्लास्टिक का समान पड़ा हुआ है, लेकिन कंपनी के अंदर सुरक्षा मानकों की भी पालना नहीं की गई है। कंपनी ने आग को काबू करने के लिए लगाया गया फायर सिस्टम भी खराब पड़ा हुआ है। इसी वजह से आज लगातार बेकाबू होती जा रही है। रीको फायर स्टेशन व नगर परिषद फायर स्टेशन की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here