More
    Homeराजस्थानजयपुरअमेरिका में गूंजा राजस्थान: बोस्टन में अंतरराष्ट्रीय विधायकी सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष...

    अमेरिका में गूंजा राजस्थान: बोस्टन में अंतरराष्ट्रीय विधायकी सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रखी मजबूती से बात

     राजस्थान की दिशा-दशा पर टीकाराम जूली किया संवाद
    मिशनसच न्यूज,    बोस्टन / जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अमेरिका के बोस्टन शहर में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल स्टेट लेजिस्लेटर्स कांफ्रेंस में भाग लेकर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक मंच पर उन्होंने राजस्थान की राजनीति की दशा और दिशा, महिला सुरक्षा, शिक्षा, पर्यावरण और सुशासन जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से संवाद किया।
    नेशनल सेंटर फॉर स्टेट लेजिसलेटर्स (NCSL) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में भारत से 24 राज्यों के 130 से अधिक विधायकों ने भाग लिया, जिनमें 21 राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व था। जूली के नेतृत्व में राजस्थान से एक विशेष विधायक दल इस सम्मेलन में शामिल हुआ, जो अब तक भारत की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक भागीदारी मानी जा रही है।
    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सम्मेलन में कहा कि “यह मंच विधायकों की क्षमता, विकास और लोकतांत्रिक संवाद को बढ़ावा देने में निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने कहा कि अमेरिका के इस बड़े और प्रभावशाली मंच पर राजस्थान की बात रखना उनके लिए एक गर्व और भावुकता से भरा क्षण रहा।
    जूली ने कहा, “एक छोटे से गांव काठुवास से शुरू हुआ मेरा राजनीतिक सफर आज इस वैश्विक मंच तक पहुंचा है, यह मेरी नहीं बल्कि राजस्थान की जनता के स्नेह और समर्थन की उपलब्धि है। आपके विश्वास और आशीर्वाद से ही मैंने अमेरिका की धरती पर प्रदेश की बात मुखरता से रखी।”
    महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
    सम्मेलन के अंतिम दिन महिला सुरक्षा, साक्षरता, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी, और बढ़ते पर्यावरणीय संकट जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। जूली ने इन विषयों पर राजस्थान के अनुभव और चुनौतियों को साझा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन विषयों पर संवाद आवश्यक है, ताकि वैश्विक समाधान ढूंढे जा सकें।
    उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका में भारतीय मूल के विधायकों और नेताओं से मुलाकात कर उनकी कार्यशैली, विधि प्रणाली और सुशासन की नीतियों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि इन अनुभवों का लाभ राजस्थान की जनता को मिलेगा।
    राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल रहा सक्रिय
    सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष के साथ राजस्थान विधानसभा के उपनेता रामकेश मीणा, विधायक अमीन कागजी, इंदिरा मीणा, घनश्याम मेहर, समरजीत सिंह, मनोज मेघवाल और हाकम अली सहित अन्य विधायक भी शामिल रहे। सभी प्रतिनिधियों ने विभिन्न सत्रों में भाग लेते हुए राजस्थान के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।
    आज रात स्वदेश लौटेंगे जूली
    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अपनी 15 दिवसीय अमेरिका यात्रा पूरी कर आज रात स्वदेश लौटेंगे। उन्होंने इस यात्रा को न केवल व्यक्तिगत अनुभव, बल्कि वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से सीखने और उसे प्रदेश की जनता की सेवा में लगाने का एक अवसर बताया।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट                          https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here