More

    राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर अलवर में सदभावना दिवस मनाया गया

    जिला कांग्रेस कमेटी, अलवर ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी पार्क में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    मिशनसच न्यूज, अलवर।
    जिला कांग्रेस कमेटी, अलवर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, तकनीकी भारत के शिल्पकार और भविष्यदृष्टा स्व. श्री राजीव गांधी जी की 81वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

    श्रद्धांजलि और माल्यार्पण

    कार्यक्रम की शुरुआत अलवर के मोती डूंगरी स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष का संबोधन

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “देश को 21वीं सदी की ओर ले जाना राजीव गांधी जी का सपना था। वे सूचना क्रांति के जनक थे, जिन्होंने भारत को कंप्यूटर और दूरसंचार की दिशा में नई पहचान दी।”

    उन्होंने आगे कहा कि पंचायती राज की संवैधानिक व्यवस्था, नवोदय विद्यालय की स्थापना और रेलवे का कम्प्यूटरीकरण राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि का परिणाम हैं। राजीव गांधी जी ने ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को शिक्षा, संचार और नेतृत्व के अवसर प्रदान किए।

    योगेश मिश्रा ने बताया कि राजीव गांधी जी की सबसे बड़ी ताकत उनकी युवावस्था और दूरदृष्टि थी, जिन्होंने देश को नई तकनीकी सोच और आधुनिक भारत की नींव दी।

    कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजन

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से:
    योगेश मिश्रा, अजीत यादव, गोपालदास खटीक, प्रदीप आर्य, गफूर खान, फूलचन्द शर्मा, सपात खान, हरिशंकर रावत, रिपुदमन गुप्ता, जे डी आर्यन, प्रीतम मेंहदीरत्ता, एस आर यादव, प्रेम पटेल, जाकिर हुसैन, हीरेन्द्र शर्मा, जमशेद खान, अनवर साजिद, कमलेश सैनी, जीत कौर, लीली यादव, रामा चावरिया, बसमीना, रामप्रकाश शर्मा, राजेश कृष्ण सिद्ध, मूलचंद गुर्जर, जसवंत यादव, ओम प्रकाश सैन, रामस्नेही शर्मा, पंकज शर्मा, डॉ. हुकम सिंह, मोहित जैन, रूपेश जैन, ओम प्रकाश सैनी, अशोक नन्दा, के सी मीणा, सुदर्शन अरोड़ा, डॉ. संदीप सैनी, राहुल खान, हरिराम जाटव, अरविंद गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, किशोर सैनी, हरिकिशन मीणा, राजेश विरमानी, राजेश मीणा, अशोक धानका, रहमत खान, दुर्गा सिंह, देवेन्द्र शर्मा, कुलदीप माथुर, योगेश शर्मा, नंदकिशोर वर्मा, मनोज आहूजा, रामकरण पाल, अशोक सोनी, रूपराम महावर, रूपेन्द्र शर्मा, अब्दुल बेलाका, सूरज प्रकाश मीणा आदि शामिल थे।

    सदभावना और एकता का संदेश

    कांग्रेस प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता ने बताया कि राजीव गांधी जी का जीवन भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक था। आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज में एकता, शांति और सद्भावना को बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

    Latest news

    Related news

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here