More
    Homeराज्यराजस्थानमानसरोवर झील में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय हो जांच

    मानसरोवर झील में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय हो जांच

    भीलवाड़ा. शहर की प्रमुख झीलों में शुमार मानसरोवर झील में हाल ही में बड़ी संख्या में मछलियों एवं अन्य जलीय जीवों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पीपल फॉर एनिमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने जिला कलेक्टर नमित मेहता से जांच कमेटी गठित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है। जाजू ने कहा कि बड़ी संख्या में मछलियों एवं जलीय जीवों की मौत से आसपास के क्षेत्र में भयंकर दुर्गन्ध फैल रही है, जिससे क्षेत्रवासियों एवं भ्रमणार्थियों में बीमारियां फैलने की आशंका है। जाजू ने संबंधित अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि झील की समय पर सफाई नही की गई। कॉलोनियों का गंदा पानी भी झील में जाने से ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से मछलियों की तड़प तड़प कर मौत हुई है। जाजू ने जिला कलेक्टर से नेहरू तलाई व गांधी सागर झील से भी गंदगी साफ करने की मांग करते हुए कहा कि दोनों झीलें गंदगी से अटी पड़ी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here