More
    Homeमनोरंजनसंघर्ष और जुनून की मिसाल है चंदू चैंपियन, नए अवतार में नज़र...

    संघर्ष और जुनून की मिसाल है चंदू चैंपियन, नए अवतार में नज़र आए कार्तिक आर्यन

    नई दिल्ली. विपरीत परिस्थिति आने के बावजूद एक व्यक्ति कैसे अपने हठ ,संघर्ष और जुनून से बाजी जीतता है। समूचे विश्व में ख्याति प्राप्त करता है। इसी को दिखाती है फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की कहानी, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पाटेकर की जीवनी पर आधारित इस फिल्म से एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी रोमांटिक छवि को तोड़ने जा रहे हैं और लिखने जा रहे हैं। अपनी जीवनी का एक नया अध्याय। बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा ‘चंदू चैंपियन ‘ में कार्तिक आर्यन दर्शकों को बिलकुल नए अवतार में नज़र आएंगे, जहां वे जुनून और जोश से भरे मुरलीकांत पाटेकर का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 60 के दशक की महाराष्ट्र के एक गांव की कहानी है, जहाँ मुरलीकांत पाटेकर का बचपन दिखाया जाता है। स्कूल में उसके हम उम्र बच्चे उसे चंदू कह कर चिढ़ाते रहते हैं। लेकिन व्यस्क होने पर मुरली को कुश्ती का ऐसा शौक चढ़ता है कि वह अपने गांव के पहलवान को हरा देता है। यहां जब उसके साथी उसे चंदू कहते हैं तो वह कहता है ‘चंदू नहीं हैू मैं , चैंपियन हैू। घरवालों द्वारा खेल का विरोध करने पर वह घर छोड़ देता है और कुश्ती को अपना पेशा बना लेता है। यहीं से उसके आर्मी में एंट्री की कहानी शुरू होती है और फिर शुरू होता है एक जांबाज और बेख़ौफ़ मुरली का सफर। उसका ये सफर देखने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर ‘चंदू चैंपियन ‘ फिल्म देखनी पड़ेगी। फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि मुरली की कहानी अगली पीढ़ी को बहादुरी, निडरता , जूनून, जोश और देशभक्ति से भर देगी और उन्हें प्रेरित करेगी जो इस फिल्म का सन्देश भी है।

    आर्यन ने की जबरदस्त एक्टिंग

    फिल्म में कार्तिक आर्यन ने जबरदस्त एक्टिंग की है। मुरली की मासूमियत , जुनून , निडरता और एक्शन के भावों का प्रदर्शन इतने शानदार ढंग से किया है मानो यह किरदार उन्ही के लिए लिखा गया हो। निर्देशक कबीर खान ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि कार्तिक आर्यन ने इस किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। फ्रैडी और सत्य प्रेम की कथा और अब चंदू चैंपियन जैसी फिल्मों में कार्तिक आर्यन ने इस कदर अभिनय किया है कि उन्हें आने वाले टाइम का सुपरस्टार कहना गलत नहीं होगा। सपोर्टिंग एक्टर्स में अनुभवी और शानदार कलाकारों विजय राज और भाग्यश्री पटवर्धन ने भी अपने अपने किरदार बखूबी निभाए हैं और इस फिल्म को पूरी तरह से सपोर्ट किया है। राजपाल यादव और यशपाल शर्मा ने भी अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है।

    कबीर खान ने  एक्शन को पहुंचाया नए मुकाम पर

    फिल्म में कार्तिक आर्यन ने जबरदस्त एक्टिंग की है। मुरली की मासूमियत , जुनून , निडरता और एक्शन के भावों का प्रदर्शन इतने शानदार ढंग से किया है मानो यह किरदार उन्ही के लिए लिखा गया हो। निर्देशक कबीर खान ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि कार्तिक आर्यन ने इस किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।  सपोर्टिंग एक्टर्स में अनुभवी और शानदार कलाकारों विजय राज और भाग्यश्री पटवर्धन ने भी अपने अपने किरदार बखूबी निभाए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here