More
    Homeदेशअफवाह साबित हुई विमान में बम रखा होने की धमकी

    अफवाह साबित हुई विमान में बम रखा होने की धमकी

    नई दिल्ली.  दिल्ली से दुबई जाने वाले एक विमान में बम रखे होने की धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए दी गई, जो बाद में अफवाह साबित हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “सोमवार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आईजीआई हवाई अड्डे के डायल कार्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान में बम रखे होने की धमकी दी गई थी।” अधिकारी ने बताया कि विमान की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई। सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसी और बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

    पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

    पुलिस ने मामला दर्ज कर मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। धमकी ईमेल की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए हड़कंप मचा दिया था, लेकिन तलाशी के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here