More
    Homeराजस्थानअलवरकच्चे छप्पर में आग लगने से छह वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत,...

    कच्चे छप्पर में आग लगने से छह वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत, परिवार के लोग पड़ोस में मना रहे थे ईद का त्योहार

    अलवर. गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आगराकी में सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते एक कच्चे छप्पर में आग लगने से 6 वर्षीय बालिका की जलने से मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग ईद का त्योहार मना रहे थे और पड़ोस में गए हुए थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार रमेश खटाना और पटवारी मनीष मीना मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    आगराकी निवासी अजरूद्दीन ने बताया कि रविवार को ईद के त्योहार के चलते परिवार के लोग पड़ोस में गए थे। घर के बाहर कच्चे छप्पर में उनकी 6 वर्षीय बेटी सन्ना सोई हुई थी। गर्मी के कारण छप्पर के अंदर कूलर चल रहा था। अज्ञात कारणों से छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग तुरंत वहां पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।

    काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक छप्पर के अंदर कूलर, चारपाई जलकर राख हो चुके थे और बालिका सन्ना कूलर के नीचे मृत अवस्था में मिली। घटना के प्रत्यक्षदर्शी शेर मोहम्मद ने बताया कि कच्चा छप्पर होने के कारण आग इतनी जल्दी फैल गई कि पानी डालने से भी नहीं बुझ पाई। आग लगने से घरेलू सामान जल गया और वहां बंधी दो भैंस भी जख्मी हो गईं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here