More
    Homeदेशमौसम विभाग ने जारी किया 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने जारी किया 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग ने  18 व 19 जून को उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम-मेघालय में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

    9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

    उत्तर भारत में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने राजस्थान सहित में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18-19 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी भीषण गर्मी पड़ेगी। 18 जून को जम्मू कश्मीर, उत्तर मध्य प्रदेश में और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और उत्तरी ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी गर्मी और उमस का अलर्ट जारी किया गया है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here