नई दिल्ली. दुनिया के नौ देश ऐसे है जो परमाणु ताकत से संपन्न हैं। एक समय एक ऐसा था जब भारत परमाणु हथियारों के मामलों में पाकिस्तान से पीछे था। लेकिन भारत ने पिछले एक साल में आठ परमाणु हथियारों की बढ़ोतरी कर अपनी ताकत को बढ़ाया है। वहीं भारत का पडोसी देश चीन भी लगातार अपनी परमाणु ताकत बढ़ोतरी कर रहा है।
भारत के अलावा अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इजरायल और पाकिस्तान के परमाणु जखीरे में पिछले एक साल में कोई इजाफा नहीं किया है। लेकिन भारत ने पिछले एक साल में आठ परमाणु हथियारों की बढ़ोतरी की है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार भारत का पड़ोसी राज्य चीन ने परमाणु हथियारों के मामले में कई गुणों बढ़ोतरी की है।
भारत ने पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, इजरायल को पीछे छोड़ा
परमाणु हथियारों के मामले में भारत ने अपने पड़ोसी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान के पास कुल 170 परमाणु हथियार हैं। भारत के पास अब इनकी संख्या 172 हो गई है। भारत उत्तर कोरिया और इजरायल से भी आगे है। वहीं चीन के मुकाबले भारत के पास अभी 328 परमाणु हथियार कम हैं सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 में अमेरिकी परमाणु हथियारों की संख्या 5044 थी, जबकि रूस के पास 5580 हैं।