More
    Homeराज्यराजस्थानप्लाज्मा के विक्रय से हुई एक करोड़ से अधिक की आय, खराब...

    प्लाज्मा के विक्रय से हुई एक करोड़ से अधिक की आय, खराब प्लाज्मा का किया गया निस्तारण

    जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक से प्लाज्मा का विक्रय किया गया। इससे करीब एक करोड़ 30 लाख रुपए की आय हुई है। यह राशि आरएमआरएस में जमा की गई है।

    सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल के ब्लड सेंटर से प्लाज्मा का विक्रय निजी कम्पनियों को ऑक्शन के माध्यम से किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत ही 14 जून, 2024 को आईकोर बाइलॉजिक्स लिमिटेड कंपनी को 700 लीटर प्लाज्मा बेचे जाने का आदेश किया गया था, जिसके अनुसार कम्पनी ने करीब 485 लीटर प्लाज्मा ब्ल्ड सेंटर से उठा लिया है।

    खराब प्लाज्मा का किया गया निस्तारण

    ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. परमेन्द्र पचौरी ने बताया कि कम्पनी ने करीब 200 लीटर प्लाज्मा फैटी, क्लोटेट, लीकेज एवं कलर चेंज बताते हुए उठाने से इनकार कर दिया। कम्पनी का कहना है कि यह प्लाज्मा मापदण्डों के अनुसार नहीं था। इस प्लाज्मा का भी सेग्रीगेशन, सेपरेशन एवं ट्रीटमेंट कर निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खराब प्लाज्मा का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज है और इसे निस्तारण के लिए बायोमेडिकल वेस्ट गाड़ी को हस्तांतरित करने के लिए रखा गया था।उन्होंने बताया कि प्लाज्मा का विक्रय किए जाने के लिए ट्रोमा सेंटर से उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन आचार संहिता के चलते प्रक्रिया नहीं हो सकी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here