अलवर. आज पूरे विश्व में 10वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए । अलवर शहर में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। योग कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर घनश्याम गुर्जर, कलेक्टर आशीष गुप्ता, एसपी आनंद शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी, महिला-पुरुष, युवा व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अलवर प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा नहीं पहुंचे। मुख्य कार्यक्रम में केवल मेयर ही दिखे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा- मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को जीवनशैली में अपनाया जाना बेहद आवश्यक है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए। योग से शांतपूर्ण रहना सीखा जा सकता है। वहीं एसपी आनंद शर्मा ने कहा कि योग सबको करना चाहिए। चाहे पुलिस हो या आमजन। पुलिस के लिए वैसे भी योग करना अधिक फायदेमंद रहता है। पुलिसकर्मियों की जिंदगी भागदौड़ वाली होती है। योग से ताकत मिलती है
अलवर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने केन्द्रीय कारागृह में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से अनुमोदित एक घण्टे का योग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लगभग जेल के 150 कर्मचारियों और कैदियों ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की तरफ से योगगुरू वैशाली, राहुल यादव, संजय बांगा ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान जेल अधीक्षक शिवेन्द्र शर्मा, कारापाल रविन्द्र उपाध्याय एवं समस्त स्टॉफ भी मौजूद रहा।



