More
    Homeदेशप्रियंका गांधी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- पेपर लीक  बन गई...

    प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- पेपर लीक  बन गई राष्ट्रीय समस्या

    नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ‘पेपर लीक’ होना राष्ट्रीय समस्या बन गया है और सत्तारूढ़ पार्टी का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गया है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है

    उन्होंने कहा, भारत दुनिया का सबसे युवाओं का देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे देश में है। भाजपा की सरकार इन युवाओं को कमजोर बना रही है।” कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं

    बच्चे सालों तक रिक्तियां आने का इंतजार करते हैं। भर्ती आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रयत्न भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।” प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here