More
    Homeराजनीतिबंगाल के भाजपा नेता यह क्या बोल गए, जो हमारा साथ देगा...

    बंगाल के भाजपा नेता यह क्या बोल गए, जो हमारा साथ देगा हम उनका साथ देंगे

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी की ओर से दिया गया बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए कहा ​कि वैसे तो भाजपा की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास करने की है, लेकिन बंगाल के राजनीतिक माहौल को देखते हुए भाजपा जो हमारा साथ देगा हम उसका साथ देंगे की रणनीति पर कार्य करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल अब हिंसात्मक प्रदेश बन गया है। तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी सरकार में हिन्दुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। यदि अब भी हम एकजुट नहीं हुए तो बंगाल से हिंदुओं निकाल दिया जाएगा। यहां धर्मांतरण करवाया जाएगा। ममता बनर्जी की सरकार में मुस्मिलों और वामपंथियों को प्राथमिकता दी जाती है। इसीलिए अब हम जो हमारे साथ, हम उनके साथ कहेंगे। यहां भाजपा सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करेगी। बंगाल में भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत भी नहीं है।

    भाजपा हिंदुओं और संविधान को बचाएगी

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि बंगाल में हम जीतेंगे और हम हिंदुओं और संविधान को बचाएंगे। उन्होंने कहा ​कि मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की। सभी ने नारा दिया कि सबका साथ, सबका विकास। लेकिन अब हम ये सब नहीं कहेंगे। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का यह बयान भाजपा की राजनीति में अहम है। कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दे चुके हैं। ऐसे में भाजपा का इस नारे से हटने की बात करना अहम माना जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने भाषण में साफ कहा कि भाजपा अब बंगाल में हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के कार्य में जुटेगी।

    टीएमसी को मिला मुस्लिम वोटों का फायदा

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों ने एकजुट होकर टीएमसी को वोट दिया। इसका उसे फायदा मिला है। वहीं हिंदू वोटों में विभाजन रहा। इस कारण अब हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा की हार के कारण भी बताए। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में हजारों लोग अपना वोट नहीं डाल पाए। लोकसभा चुनाव में भी लाखों हिंदुओं को वोट डालने से वंचित रखा गया। शुभेंदु अधिकारी ने भाषण से साफ कर दिया कि भाजपा बंगाल में हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण की दिशा में काम करेगी। इस मौके पर शुभेंदु अधिकारी ने एक पोर्टल भी लॉन्च किया।

    बैठक में बंगाल भाजपा की बनेगी रणनीति

    राज्य में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होगी, इसमें पार्टी की विफलता का विश्लेषण करने और आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें सभी जिला अध्यक्षों, महासचिवों, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों और कोलकाता के मंडल अध्यक्षों को बुलाया है। बैठक में बंगाल से करीब 3,000 पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। यह बैठक में बंगाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को जूनियर केंद्रीय मंत्री बनाया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here