More
    Homeदेशस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर कांग्रेस का एजेंडा चलाने का किसने लगाया आरोप

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर कांग्रेस का एजेंडा चलाने का किसने लगाया आरोप

    नई दिल्ली। केदारनाथ धाम में सोने के चोरी होने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दिए गए बयान को लेकर देश में राजनीति तेज हो गई है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केदारनाथ धाम में 228 किलो सोने के घोटाले को लेकर आरोप लगाया था। इस पर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसे कांग्रेस का एजेंडा बताया। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का भी आरोप लगाया।
    ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से केदारनाथ धाम में 228 किलो सोने के घोटाले को लेकर लगाए आरोप
    पर प्रतिक्रिया देते हुए समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना गायब होने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शंकराचार्य को चुनौती दी कि वे अपने बयान पर तथ्य और सबूत पेश करें।

    सनसनी फैलाना स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आदत हो गई

    शंकराचार्य की ओर से केदारनाथ धाम में सोना चोरी हो जाने वाले दावे पर समिति अध्यक्ष अजय से जवाब मांगने पर उन्होंने कहा कि मैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करता हूं, लेकिन विवाद पैदा करना, सनसनी फैलाना और खबरों में बने रहना उनकी आदत हो गई है।

    कांग्रेस को केदारनाथ धाम पर विवाद उत्पन्न करने का अधिकार नहीं

    केदारनाथ धाम समिति अध्यक्ष अजय ने केदारनाथ धाम में सोना गायब होने के ​लगाए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा ​कि कांग्रेस को केदारनाथ धाम की गरिमा को ठेस पहुंचाने या इस पर विवाद पैदा करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। अगर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सिर्फ विरोध करने, विवाद पैदा करने और कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here