More
    Homeदेशचंडीगढ़ एक्सप्रेस हुई बेपटरी, थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला

    चंडीगढ़ एक्सप्रेस हुई बेपटरी, थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला

    नई दिल्ली। रेलवे में नई तकनीक के समावेश के दावों के बीच रेल हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया। इस रेल हादसे में 2 लोगों की मौत होने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। गोंडा में चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के 5 से अधिक डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। चंडीगढ़ से गोरखपुर जाते समय ट्रेन के डिब्बे उतरे। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाकर डिब्बों से बाहर निकले और पटरी पर बैठ गए। यह घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर के पास होने की सूचना है।
    भारतीय रेलवे ने इस रेल हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मदद के लिए दुर्घटना सहायता ट्रेन एवं अधिकारियों को रवाना किया। इस ट्रेन हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौत होने की सूचना है।

    बचाव एवं राहत कार्य के दिए आदेश 

    रेल हादसे को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और असम सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा आपस में संपर्क में है। सरकार ने गोंडा रेलवे हादसे को लेकर बचाव एवं राहत कार्य के आदेश दिए हैं। रेलवे हादसे में घायल यात्रियों के लिए यूपी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

    पूर्व में हो चुके कई रेल हादसे, नहीं लेते सबक

    देश के विभिन्न स्थानों पर पूर्व में भी रेल हादसे हुए हैं, इन रेल हादसों के बाद सरकार एवं रेलवे की ओर से व्यवस्था में सुधार के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन रेल दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here