नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज मोदी सरकार (Modi Govt) के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट (Union Budget 2024) पेश कर दिया है। हालांकि निर्मला ने लगातार अपना 7वां बजट पेश किया हैं। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का एलान किया है। आइये जानते हैं बजट में इन एलानों के बाद किन चीजों के महंगे होने और किन चीजों के सस्ते होने का अनुमान है।
बजट में एलान के बाद ये चीजें होंगी सस्ती
कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई। एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
मोबाइल फोन और पार्ट्स. पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।
25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं।
सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह फीसदी किया गया। ज्वैलरी सस्ती होंगी।
प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घटकर अब 6.4 फीसदी हुआ।
इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत
पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा।
कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा। आधारभूत कस्टम ड्यूटी 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत की गई। मेक इन इंडिया के तहत देश में बने सस्ते घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एलान।एक साल से ज्यादा तक रखे गए इक्विटी निवेश महंगे होंगे। टैक्स 15 से 20 किया गया।
एक साल से ज्यादा रखे गए शेयर महंगे होंगे। टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 किया गया।
अमोनियम नाइट्रेट पर आयात शुल्क 10 फीसदी बढ़ाया गया।
खुद से नष्ट न होने वाले प्लास्टिक महंगे होंगे। आयात शुल्क 25 फीसदी बढ़ाया गया।


