More
    Homeदेशपहली नौकरी मिलने पर सीधे खाते में आएंगे 15 हजार, एक करोड़...

    पहली नौकरी मिलने पर सीधे खाते में आएंगे 15 हजार, एक करोड़ युवाओं को टॉप.500 कंपनियों में 12 महीने इंटर्नशिप 

    नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024.25 का आम बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने पहली बार नौकरी पाने वालों युवाओं को तोहफा दिया है। सीतारमण ने कहा कि संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, डीबीटी के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा।

    पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा

    सीतारमण ने कहा कि रोजगार और कौशल विकास सरकार की नौ प्राथमिकताओं में से एक है। इसके अंतर्गत पहली बार नौकरी करने वालों को बड़ी मदद दी जाएगी। संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डीबीटी के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा। इसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपए होगी। ईपीएफओ में पंजीकृत लोगों को यह मदद मिलेगी। योग्यता सीमा एक लाख रुपये प्रति माह होगी। इससे 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।

    पीएफ में एक महीने का योगदान

    वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार से जुड़ी तीन योजनाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि एक महीने का पीएफ भविष्य निधि योगदान प्रदान करके नौकरी बाजार में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए देश में कामकाजी महिला छात्रावास स्थापित किए जाएंगे।

    एक करोड़ युवाओं को टॉप.500 कंपनियों में 12 महीने इंटर्नशिप 

    वित्त मंत्री निर्मण सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में टॉप.500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देगी। यह इंटर्नशिप 12 महीने की होगी। इसमें युवाओं को कारोबार के वास्तविक माहौल को जानने और अलग.अलग पेशे की चुनौतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके तहत युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा। यही नहीं उन्हें एकमुश्त मदद के रूप में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। कंपनियों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रशिक्षण का खर्च और इंटर्नशिप की 10 फीसदी लागत को वहन करना होगा।

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होंगे अपग्रेड

    वित्त मंत्री निर्मण सीतारमण ने कहा मुझे कौशल विकास और राज्य सरकारों व उद्योग जगत के साथ सहयोग के लिए प्रधानमंत्री पैकेज के तहत चौथी योजना के तौर पर केंद्र की नई प्रस्तावित योजना की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। पांच साल की अवधि में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाया जाएगा। एक हजार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, आईटीआई को हब में अपग्रेड किया जाएगा।

     

    मनरेगा में 100 दिन का रोजगार

    वित्त मंत्री निर्मण सीतारमण ने कहा पहले मौजूद मनरेगा ;महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में प्रत्येक उस परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाएगा जिसके वयस्क सदस्य शारीरिक काम चाहते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here