रुद्राक्ष शर्मा ने दोहरा शतक जड़कर कीर्तिमान स्थापित किया
मिशनसच न्यूज, अलवर। इटोली राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में राठ इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ी रुद्राक्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कौशिक ने बताया कि रुद्राक्ष शर्मा ओपनर बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं और उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए हुआ है।
रुद्राक्ष इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। अगस्त माह में भोपाल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट ज़ोन क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, पिछले वर्ष अंडर-16 राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट में उन्होंने दोहरा शतक जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था, जो 17 वर्ष की उम्र में किसी भी बल्लेबाज की ओर से अब तक का पहला रिकॉर्ड है।
प्रधानाचार्य ने रुद्राक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उम्मीद है वह आगे भी अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।रुद्राक्ष स्कीम नंबर 10 का निवासी है और सुनीत शर्मा के पुत्र हैं।
मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c
इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


