घड़ियाल संरक्षण एवं पुनर्वास गतिविधियों की जानकारी ली
मिशनसच न्यूज, मुरैना। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने आज देवरी स्थित राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण के घड़ियाल पालन केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यारण्य में चल रही घड़ियाल संरक्षण एवं पुनर्वास गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
मंत्री शर्मा ने कहा कि चंबल अभ्यारण न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन जैसी दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य आने वाले वर्षों में चंबल को देश का ‘घड़ियाल राजधानी क्षेत्र’ के रूप में विकसित करना है।
अवलोकन के दौरान उन्होंने पालन केंद्र में रखे गए नवजात घड़ियालों और अंडों के इन्क्यूबेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी तटों की सुरक्षा, स्थानीय जनभागीदारी और प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
इस मौके पर स्थानीय अधिकारी एवं वनकर्मी उपस्थित रहे।
वन मंत्री ने चंबल नदी की स्वच्छता और जैव विविधता संरक्षण के लिए आमजन से भी सहयोग का आह्वान किया।
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


