More
    Homeराजनीतिगैर—राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं भी को राजनीति में आना चाहिए: मोदी

    गैर—राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं भी को राजनीति में आना चाहिए: मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 113वें एपिसोड में देशवासियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत में बहुत कुछ हो रहा है जो विकसित भारत की नींव को मजबूती प्रदान कर रहा है। रेडियो पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार मोदी ने अंतरिक्ष दिवस पर भी बात की। मोदी ने इस दौरान युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी समाज के हर क्षेत्र से ऐसे अनेकों लोग सामने आए थे, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्टभूमि नहीं थी। आज हमें विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए एक बार फिर उसी भावना की जरूरत है। उन्होनें युवाओं से कहा कि बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं के राजनीति में आने पर लोकतंत्र मजबूत होगा।

    पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान-3 को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होनें कहा कि 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही देशवासियों ने पहला नेशनल स्पेस डे (राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस) मनाया। पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदु पर सफल लैंडिंग की थी। भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here