More
    Homeराजनीतिभाजपा की नई लिस्ट जारी, पहले चरण के 15 उम्मीदवारों के नाम...

    भाजपा की नई लिस्ट जारी, पहले चरण के 15 उम्मीदवारों के नाम में कोई बदलाव नहीं

    नई दिल्ली। जम्मू—कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को नई लिस्ट जारी कर दी। इसमें 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। जबकि दूसरी लिस्ट में एक नाम है। इससे पहले 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी लेकिन इस सूची को बाद में वापस ले लिया गया था। इस लिस्ट के जारी होते ही जम्मू भाजपा के बड़े नेता नाराज हो गए। चुनाव में टिकट नहीं मिलने वाले भाजपा नेताओं के समर्थक अपने उम्मीदवार के लिए टिकट की मांग को लेकर जम्मू स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर हंगामा भी किया।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का वे सम्मान करते है। भाजपा का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। उन्होनें सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा वे अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें।

    सोमवार को सुबह आई पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया गया था। 2014 में निर्मल सिंह ने बिलावर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इनके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि उनका नाम अगली सूची में हो सकता है। इस सूची में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम नहीं था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here