More
    Homeदेशसाप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025 

    साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025 

    साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025 

    सीमा वधावन , ज्योतिषाचार्य 

    मेष राशि
    इस सप्ताह अपने कार्य को संयोजित रूप से करें। कार्यों की प्राथमिकता बनाएं और उन्हें पूरा करें। किसी भी चुनौती की प्रतिक्रिया न दें और धीरज के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। प्रेम संबंधों में अपनी बात को मधुरता से कहें और अपने साथी की जरूरत का ध्यान रखें। धन का आगमन होगा। गहरे लाल रंग का अधिक प्रयोग करें।

    वृष राशि
    इस सप्ताह समय नष्ट न करें एवं कार्य को छोटे-छोटे चरणों में करें। इससे आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। मित्रों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। परिवार के साथ खुशियां मिलेंगी। धन के मामले में नियमित बचत करें। प्रेम संबंधों में सुकून मिलेगा। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    मिथुन राशि
    इस सप्ताह अपनी सारी योजनाओं को लिखें। नए अवसर मिलेंगे। संपर्कों से लाभ होगा जो कि आपके कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। जल्दीबाजी में निवेश ना करें। प्रेम संबंधों में अपने साथी की बात को ध्यानपूर्वक सुनें एवं जिज्ञासा दिखाएं। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    कर्क राशि
    इस सप्ताह आप थोड़े इमोशनल रहेंगे। आप दूसरों की चिंता छोड़कर अपने पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ाएं एवं छोटी-छोटी बात पर विवाद ना करें। सिल्वर कलर आपके लिए शुभ रहेगा।

    सिंह राशि
    इस सप्ताह आप नेतृत्व करेंगे एवं सामाजिक अवसरों पर भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपने कार्यों को रचनात्मक रूप से करेंगे। प्रेम संबंधों को अच्छा बनाने के लिए अपने साथी के साथ बाहर घूमने के लिए जाएं। धन का आगमन होगा। सुनहरे रंग का अधिक प्रयोग करें।

    कन्या राशि
    इस सप्ताह आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप सहजता से रहें एवं किसी भी बात के लिए स्वयं को दोषी न समझें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के लिए खान-पान का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में कठोर ना बनें। क्रीम रंग का अधिक प्रयोग करें।

    तुला राशि
    यह सप्ताह संतुलन की मांग कर रहा है। आपको कोई भी निर्णय सोच-समझकर और समझदारी से लेना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। प्रेम संबंधों में शांति से काम लें एवं कोमलता रखें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ होगा।

    वृश्चिक राशि
    इस सप्ताह आपको आज सुरक्षा की भावना रहेगी एवं जलन भी महसूस होगी। आप आत्मावलोकन करें एवं स्वयं असुरक्षा एवं ईर्ष्या से बाहर निकल जाएं। धन के मामले में बेहद सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखें एवं किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें। वाइन रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    धनु राशि
    इस सप्ताह आपको नए अवसर मिलेंगे एवं कार्य पूर्ण होंगे। पुराने किए गए कार्यों से भी लाभ होगा। धन का आगमन होगा। इस सप्ताह आप किसी सुंदर प्राकृतिक जगह पर जाएं, आपको सुकून महसूस होगा। प्रेम संबंधों में किए गए वादे अवश्य निभाएं। इंडिगो रंग का अधिक प्रयोग आपको सफलता देगा।

    मकर राशि
    इस सप्ताह आप अपने कार्यों की रूपरेखा बनाएं और जो कार्य उपयोगी नहीं है उसे छोड़ दें। अपने सहयोगियों के साथ मधुर व्यवहार रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में घुटनों और पीठ का ध्यान रखें। प्रेम जीवन को अच्छा करने के लिए अपने साथी के साथ रहें। ग्रे कलर आपके लिए शुभ रहेगा।

    कुंभ राशि
    इस सप्ताह आपकी शुरुआत बहुत शुभ है। जो कुछ भी आप सोच रहे हैं वह सारे कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने आप को स्थिर रखें। निवेश करने से पहले फिर से विचार करें। प्रेम संबंधों में ईमानदार रहें। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    मीन राशि
    इस सप्ताह आप बहुत भावुक रहेंगे। अपने संबंधों में स्पष्ट लाइन एवं समानता की मांग करें। सहयोगियों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु तनाव न लें। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें। लैवेंडर रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here