More
    Homeराजस्थानअलवरलाल डिग्गी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

    लाल डिग्गी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

    असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग 

    अलवर। शहर की ऐतिहासिक पहचान मानी जाने वाली लाल डिग्गी इन दिनों असामाजिक तत्वों के जमावड़े का केंद्र बनती जा रही है। इस बढ़ती अव्यवस्था से स्थानीय निवासियों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।

    मंगलवार को नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश सैनी सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    निवासियों ने बताया कि लाल डिग्गी परिसर में शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे आसपास के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। साथ ही पार्क की स्वच्छता और सार्वजनिक स्थल की मर्यादा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

    नागरिकों ने मांग की कि नगर निगम, यूआईटी या पुलिस प्रशासन की ओर से स्थायी रूप से सुरक्षा कर्मी या होमगार्ड की तैनाती की जाए, ताकि क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

    नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने ज्ञापन प्राप्त कर भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि लाल डिग्गी क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि वहां का शांतिपूर्ण वातावरण दोबारा बहाल हो सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here