More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़बस्तर और बिलासपुर में आज सीएम साय का भव्य स्वागत, जनजातीय गौरव...

    बस्तर और बिलासपुर में आज सीएम साय का भव्य स्वागत, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल!

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक रायपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर जगदलपुर पहुंचने पर सुबह 11:40 बजे से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो सिटी ग्राउंड जगदलपुर में आयोजित है.

    इसके बाद दोपहर 2:25 पर बिलासपुर में नवीन संभागीय आयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे. फिर दोपहर 2:45 बजे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और समाज प्रमुखों से चर्चा करेंगे. शाम 4:35 पर राजा रघुराज सिंह प्रतिमा अनावरण में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:20 पर स्वदेशी मेला कार्यक्रम और शाम 7:45 पर राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे. इसके बाद CM साय देर रात सीएम रायपुर लौटेंगे.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here