More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ा, दो जिलों में शीतलहर का खतरा

    राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ा, दो जिलों में शीतलहर का खतरा

    जयपुर: उत्तर भारत से आती बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी को और तीखा कर दिया है। शुक्रवार को इस सीजन पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर, अलवर और फतेहपुर सहित 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर पर दर्ज किया गया। बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर सभी शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं सीकर और टोंक जिलों के लिए 15 और 16 नवंबर को शीतलहर (कोल्ड-वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पिछले 24 घंटे का मौसम:
    फतेहपुर में तापमान 5 डिग्री और नागौर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन क्षेत्रों में सुबह-शाम शीतलहर की वजह से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। सीकर में पारा 6, सिरोही 8, दौसा 6.9, करौली 8.7, बारां 9.5, झुंझुनूं 9.3, चूरू 8.2, अलवर 8.5 और पिलानी 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अधिकतम तापमान:
    शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाड़मेर सबसे गर्म रहा जहां पारा 33.4 डिग्री तक पहुंचा। जयपुर में अधिकतम तापमान 28.5 और उदयपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तरी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। 15 और 16 नवंबर को टोंक और सीकर में कोल्ड-वेव का असर दिखेगा, इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here