साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
सीमा वधावन ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र में बहुत सराहना मिलेगी। कार्यों के नए अवसर भी मिलेंगे। धन का आगमन होगा परंतु अनावश्यक खर्च न करें। प्रेम संबंधों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद ले। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♉ वृष राशि
इस सप्ताह कार्यों में स्थिरता रखें। पुराने किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत है परंतु निवेश न करें l प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।
♊ मिथुन राशि
इस सप्ताह आप कुछ निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे जिससे आपको सम्मान मिलेगा। धन का आगमन होगा l प्रेम संबंधों में संवाद की भूमिका अधिक रखें। यात्रा हो सकती है जो की लाभदायक होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♋ कर्क राशि
इस सप्ताह आप बहुत मेहनत करेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। धन की आगमन से पैसों से जुड़ी समस्याएं हटेग। प्रेम संबंधों में विवाद ना करें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखें। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें।
♌ सिंह राशि
सप्ताह अपने लक्षण को पूरा करें। कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। कार्यस्थल पर सरहाना एवं तरक्की मिलेगी। व्यापार भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♍ कन्या राशि
इस सप्ताह आपकी अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा एवं प्रमोशन भी हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर चले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। आइवरी रंग का प्रयोग करें।
♎ तुला राशि
इस सप्ताह आप अपना कार्य आत्मविश्वास से करेंगे एवं ऊर्जावान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा एवं कोई नया प्रोजेक्ट भी आपको मिल सकता है। धन का आगमन होगा। प्रेम संबंधों से खुशी प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद ले। हल्का गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं एवं स्वयं का आत्मलोकन भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी परंतु आप उन्हें धैर्य पूर्वक सुलझा लेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास रखें एवं मधुरता से बोले। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें । बैंगनी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♐ धनु राशि
इस सप्ताह बिल्कुल भी नकारात्मक ना सोचे। अपने आप को सकारात्मक रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों से खुशियां प्राप्त होगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो की आनंददायक होगी। इंडिगो रंग का प्रयोग अधिक करें।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह आप बहुत मेहनत करेंगे और आपको लाभ भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा एवं आपकी सराहना भी होगी। धन का आगमन होगा। टीम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। ग्रे रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले एवं समझदारी से काम ले। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं परंतु आप अपनी समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे। धन के मामलों में सोच समझकर निर्णय ले। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य की परेशानी दूर होगी। नीले रंग का प्रयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।
♓ मीन राशि
यह सप्ताह आपके लिए सफलता लेकर आएगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। धन का लाभ होगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। आप स्वस्थ को अच्छा रखने के लिए ज्यादा परिश्रम ना करें। लैवेंडर रंग का प्रयोग अधिक करें।
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


